जोड़ों का दर्द क्यों होता है? देखें, इसके कारण और इलाज l
हाथ पैर के जोड़ों का दर्द एक सामान्य समस्या है। यह आपके एक या अधिक जोड़ों को प्रभावित कर सकती है। पहले के समय में जोडों का दर्द सिर्फ बुजुर्गों में देखने को मिलती थी लेकिन आज के समय में यह दर्द हर उम्र के लोगों को हो रहा है। जोड़ों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- गठिया, हड्डियों की कमजोरी, गलत तरीके से बैठना, खींचाव, चोट इत्यादि। आइए जानते हैं, जोड़ों के दर्द के लक्षण, इसके कारण, जोड़ों के दर्द का इलाज इत्यादि।
जोड़ों का दर्द (ज्वाइंट पेन) क्या है?
जोड़ों का दर्द होना एक सामान्य स्थिति है, जो शरीर में एक या एक से अधिक जोड़ों को प्रभावित करती है। आमतौर पर, जोड़ों के दर्द में घुटने का दर्द, कंधे या गर्दन का दर्द, कोहनी और कुल्हे का दर्द शामिल होता है। दर्द की अवधी और तीव्रता उसके अन्तर्निहित कारणों पर निर्भर करती है। जोड़ों का दर्द आमतौर अपने आप ठीक हो जाता है। लेकिन यदि यह ज्यादा देर तक बना रहता है तो इलाज की जरूरत हो सकती है।

जोड़ों का दर्द के लक्षण क्या है?
जोड़ों के दर्द का सबसे आम लक्षण निम्नलिखित है:-
- अकड़न
- जोड़ों में दर्द
- लालीमा
- जोड़ों की सक्रियता की क्षमता में कमी
- जोड़ो के आसपास सूजन
- जोड़ों के आसपास के मांसपेशियों में कमजोरी
जोड़ों में दर्द के कारण क्या है?
जोड़ों का दर्द हल्की स्थियों के कारण भी हो सकती है, जैसे- चोट, मोच इत्यादि। इसे थोड़ा बहुत देखभाल कर के ठीक किया जा सकता है। गंभीर स्थितियों में इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:-
- संक्रमण होना
- फ्रैक्चर होना
- मोच और ऐंठन
- गाउट
- अर्थराइटिस
- गठिया
- टेंडनाइटीस (मांसपेशियों और हड्डियों को जोड़ने वाले टिस्यू में सूजन)
- बर्साइटिस (ज्वाइंट में मौजूद तरलयुक्त थैली में सूजन), इत्यादि।
जोड़ों के दर्द का इलाज क्या है?
जोड़ों के दर्द का इलाज मरीज के संपूर्ण स्वास्थ्य, उम्र, रोग के प्रकार और गंभीरता पर निर्भर करता है। यदि चोट के कारण दर्द हो रहा है तो डॉक्टर सूजन और दर्द के लिए कुछ दवाएं देने के साथ आराम करने की सलाह दे सकते हैं। यदि फिर दर्द ठीक नहीं हो रहा है तो, दर्द को कंट्रोल करने के लिए और भी दवाएं और मेडिकेशन की आवश्यकता हो सकती है। जोडों के दर्द के निम्नलिखित उपचार दिए गए है, जिसके द्वारा आपको आराम मिल सकता है।
- आवश्यकता अनुसार आराम करना – जोड़ों के चोट या दर्द से राहत पाने के लिए आराम किया जा सकता है।
- क्रीम और स्प्रे का प्रयोग करना– दर्द से राहत के लिए क्रीम या स्प्र के रूप में कुछ दर्द निवारक क्रिम का प्रयोग किया जा सकता है।
- एक्सरसाइज– मांसपेशियों को मजबूत करने और जोड़ो की गतिशीलता को बनाए रखने वाले एक्सरसाइज ज्वाइंट पेन के लिए फायदेमंद होते हैं।
- एंटिबायोटिक्स – एंटिबायोटिक्स का उपयोग जोड़ों के संक्रमण से होने वाले दर्द को कम करने के लिए किया जाता है।
- लाइफस्टाइल में बदलाव – हेल्दी डाइट और हेल्दी वेट को बनाए रखकर, आप जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।
- थेरेपी– कई तरह की चोटों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए गर्म और ठंडी थेरेपी दी जाती है। जोड़ों के दर्द में यह थेरेपी बहुत फायदेमंद होती है।
- मेडिकल डिवाइस– जोड़ों की गतिशीलता में सुधार के लिए कुछ मेडिकल डिवाइस का उपयोग किया जाता है, जैसे- बैसाखी, व्हीलचेयर इत्यादि।
- सर्जरी – इसमें दर्द को दूर करने के लिए और गतिशीलता को और अच्छा बनाने के लिए आर्टिफिशियल जोड़ों को ट्रांसप्लांट किया जाता है।
- सप्लीमेंट्स– जोड़ो और हड्डियों के क्षती को रोकने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी का इस्तेमाल किया जा सकता है ऐसे ही जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए कई अन्य सप्लीमेंट्स का प्रयोग किया जाता है।

जोड़ों के दर्द में क्या खाना चाहिए?
निम्नलिखित खाद्य पदार्थ जोड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं और उसे लचीला रखने में मदद भी करते हैं:-
- हल्दी – हल्दी में अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिससे जोड़ों का दर्द ठीक होता है।
- जैतून का तेल – यह दर्द को कम करने में सहायक होता है।
- सैल्मन – कुछ प्रकार की मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इनके हेल्दी फैट्स सूजन को रोकते हैं और जोड़ों की कठोरता से आराम दिलाते हैं।
- चेरी – यह जोड़ों के दर्द में लक्षणों से आराम दिलाती है और दर्द को भी कम करती है।
- ग्रीन टी – यह जोड़ों में हो रहे सूजन को कम करती है।
- जोड़ों के दर्द में अन्य लाभकारी खाद्य-पदार्थ – प्याज, गोभी, शिमला मिर्च, मशरूम, कीवी, पपीता, अनानास, साइट्रस फल, अदरक, इत्यादि।

जोड़ों के दर्द में किन चीजों से परहेज करें?
यदि आपके जोड़ों में दर्द है या होने की संभावना बन रही है, तो आपको निम्नलिखित खाद्य-पदार्थों से परहेज करनी चाहिए:-
- अल्कॉहल
- ट्रांस-संतृप्त वाले खाद्य-पदार्थ
- तले-छने हुए पदार्थ
- पेप्सी जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स
- शुगर

सारांश :-
आज के समय में जोड़ों का दर्द होना कोई बड़ी बात नहीं है। जोड़ों का दर्द एक या एक से ज्यादा जोड़ों को प्रभावित कर सकता है। इसमें घुटने का दर्द, कंधे का दर्द, कुल्हे का दर्द इत्यादि शामिल हो सकता है। इसके लक्षण में जोड़ों के दर्द में अकड़न, लालीमा, जोड़ों के आसपास के क्षेत्रों में सूजन, मांसपेशियों में कमजोरी, इत्यादि हो सकती है। इसके मुख्य कारणों में संक्रमण होना, फ्रैक्चर होना, गठिया, गाउट, अर्थराइटिस, इत्यादि है। जोड़ों में दर्द के इलाज के लिए दवाइयां, थेरेपी, सर्जरी, ट्रांसप्लांट, इत्यादि किया जा सकता है।
साथ ही इसके दर्द से राहत पाने के लिए आप अपने डाइट में बदलाव भी कर सकते हैं, जिसमें सैलमन फिश, चेरी, जैतून का तेल, ग्रीन टी, इत्यादि शामिल हैं। इनके अलावा अल्कॉहल, तले हुए खाद्य-पदार्थ, शुगर, इत्यादि से परहेज कर के जोड़ों के दर्द से राहत पाया जा सकता है। किसी भी तरह के बीमारी को हल्के में ना ले, यह आपको गंभीर परेशानी में डाल सकता है। आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस बहुत जरूरी है, हेल्थ इंश्योरेंस आपको कई सारी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता है। यह आपको और आपके परिवार को चिकित्सा खर्चों से बचाता है। आप केयर हेल्थ के व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा योजना या फैमली हेल्थ इंश्योरेंस को ले सकते हैं, जहां आपको पूरे परिवार के लिए इंश्योरेंस कवरेज प्रदान की जाती है l
Click here……….https://parichayhealthcare.com/home/joint-pain/ortho-care/
